{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा का नया दांव: प्रोफेशनल युवाओं और सामाजिक प्रभाव वाले चेहरों पर नजर

 

RNE Network.

चुनाव में इस बार भाजपा संगठन के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर सामाजिक प्रभाव रखने वाले चेहरों पर भी दांव लगाने की तैयारी कर रही है।
 

खिलाड़ी, इंजीनियर, सीए, कम्पनी सेक्रेटरी सहित विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े युवाओं को पार्टी टिकट की दौड़ में शामिल करने के विकल्प तलाश रही है। इसके लिए ' की वोटर्स ' संपर्क अभियान के जरिये प्रोफेशनल वर्गों तक पहुंच बनाई जा रही है।
 

पार्टी ऐसे चेहरों को दूसरे उम्मीदवारों की जीत में भी सक्रिय भूमिका देने की रणनीति पर काम कर रही है। टिकट चयन में संगठन के प्रति निष्ठा के साथ सामाजिक स्वीकार्यता, व्यक्तिगत प्रभाव, प्रोफेशनल पहचान और चुनावी क्षमता को भी कसौटी बनाया जा सकता है। यानी लम्बे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश होगी।