{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा की बंगाल में ' परिवर्तन यात्रा ' 1 मार्च से, भाजपा के तमाम शीर्ष नेता इस यात्रा में भागीदारी करेंगे

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल में कल निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। उसके साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सभी दल इस बार अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रहे है।
 

टीएमसी तो पहले से ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान शुरू कर चुकी है। टीएमसी ने अपने सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को मैदान में उतार दिया है। वे विधानसभावार रैलियां, संपर्क सभाएं कर रहे है। ममता दीदी भी लगातार रोड शो के जरिये सीधे जनता तक पहुंच रही है।
 

वहीं भाजपा ने भी अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। भाजपा 1 मार्च से ' परिवर्तन यात्रा ' शुरु कर रही है। यह यात्रा राज्य के 250 विधानसभाओं में जाएगी। इस यात्रा में भाजपा के पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ शीर्ष नेता भी भागीदारी करेंगे।
 

वहीं कांग्रेस ने भी कड़ा निर्णय कर टीएमसी व भाजपा के सामने मुश्किल पैदा कर दी है। कांग्रेस ने किसी भी दल से समझौता न कर सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।