{"vars":{"id": "127470:4976"}}

25 दिन के मंत्री : कैबिनेट मंत्री बी नागेंद्र को भ्रष्टाचार के आरोप में देना पड़ा इस्तीफा 

 

Rudra News Express 


राजनीति में किस्मत का बड़ा रोल मानते हैं राजनेता। कहते हैं, भाग्य से ही किसी को मंत्री पद मिलता है। मगर मंत्री पद मिले और 25 दिन में ही उसे त्यागने के लिए मजबूर होना पड़े, इसे फिर क्या कहेंगे ? ऐसा ही कुछ हुआ है कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री बी नागेंद्र के साथ।


कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री बी नागेंद्र ने शुक्रवार को कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित 89 करोड़ रुपये के घोटाले में पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 3 अगस्त को डी के शिवकुमार कैबिनेट में शामिल किया गया था। नागेंद्र इस्तीफे की जानकारी देते हुए भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मनुवादियों ने टारगेट किया है। वे नहीं चाहते कि आदिवासी आगे बढ़े।