{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सीएम सिद्धारमैया को 26 को दिल्ली बुलाया गया, नेतृत्त्व परिवर्तन की सुगबुगाहट, राहुल से होगी उनकी बात

 

RNE Network.

कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली तलब किया है। हाईकमान ने उनको 26 मई को दिल्ली आने के लिए कहा है। इस बुलावे के बाद राज्य में नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलें फिर से तेज हो गयी है।
 

काफी समय से कर्नाटक में नेतृत्त्व बदलने की बात चल रही है। सिद्धारमैया व डी के शिवकुमार की अनेक बार आलाकमान से वार्ता हो चुकी है। दोनों को साथ बिठाकर चर्चा कराई जा चुकी है। हालही में राज्य के गृहमन्त्री परमेश्वरन ने भी नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। 
 

लंबे समय से डी के को मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में राहुल के साथ जो बैठक हो रही है उसमें राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर चर्चा होगी।