{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस ने राहुल व खड़गे के अपमान का आरोप लगाया, गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बिठाने पर विवाद

 

RNE Network.

कांग्रेस ने एक बार फिर गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप लगाया है। इन दोनों नेताओं को इस बार के समारोह में तीसरी पंक्ति में बिठाया गया था।

दोनों नेता प्रतिपक्ष को तीसरी पंक्ति में बिठाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि यह केंद्र सरकार की मानसिकता और विपक्ष के नेताओं के प्रति उनके असम्मान को दर्शाता है। 2014 तक विपक्ष के नेताओं सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी को हमेशा पहली पंक्ति में बिठाया जाता था।