उप चुनावों में आप का जलवा, गुजरात में ताकत दिखाई, 2 सीट पर आप व 1- 1 पर भाजपा, कांग्रेस व टीमसी आगे
Jun 23, 2025, 10:17 IST
RNE Betwork.
चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा नजर आ रहा है। गुजरात में 2, बंगाल, केरल व पंजाब में एक एक सीट पर 19 जून को मतदान हुआ था। आज वोटों की गिनती हो रही है।
अब तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार पंजाब की एक सीट व गुजरात की एक सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये आप की बड़ी सफलता है। गुजरात की दूसरी सीट पर भाजपा आगे है। वहीं बंगाल में ममता दीदी का जलवा बरकरार है, टीएमसी आगे चल रही है। केरल की सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।