कांग्रेस के भूपेश बघेल को नहीं मिली राहत, बघेल की चुनाव याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया
Aug 8, 2026, 08:34 IST
RNE Network.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल को चुनाव याचिका के मामले में कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। उन्होंने एक चुनाव याचिका कोर्ट में दायर कर राहत की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 2023 के चुनाव में उनकी जीत को चुनोती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी। अदालत ने उन्हें तथ्यात्मक आपत्तियां उठाने की छूट दी है। कोर्ट ने उनके विजयी होने की याचिका को खारिज करने की बात नहीं स्वीकारी।