कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दिया अल्टीमेटम अन्यथा होगा विरोध
RNE Bikaner.
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने बीकानेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर बीकानेर के मुख्य बाजारों की सड़को को 13 अगस्त तक दुरुस्त करने की मांग की ऐसा ना होने की परिस्थिति में मुख्य स्वाधीनता दिवस मनाने बीकानेर आ रहे मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को बदहाल बीकानेर नामक पोस्टर दिखाकर विरोध जताया जायेगा।
जिला कलेक्टर से वार्ता करते हुए यशपाल गहलोत ने कहा कि स्वाधीनता दिवस का कार्यक्रम में मनचाहे स्थानों पर और जहा से सरकार गुजरेगी उन सड़को की हालात ठीक होने के बावजूद उनको दुबारा बनाया जा रहा है जबकि बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर खुले शिविर चैंबर और मुख्य द्वार पर ही टूटी सड़क बीकानेर की दशा बया कर रही है इसके साथ ही स्टेशन रोड थाने के आगे से सांखला फाटक, सादुल सिंह सर्किल से प्रेमजी प्वाइंट तक विशेष रूप से बीकानेर नमकीन भंडार के आगे अंबेडकर सर्किल से अस्पताल रोड और वहा से अग्रसेन सर्किल रोड पंचशती सर्किल से रोटरी चौराहा सड़क बड़ी दयनीय हालात है जहा रोजाना हजारों नागरिक आवागमन करते है उनको नहीं सुधारना बीकानेर की जनता के साथ धोखा है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिला कलेक्टर कार्यालय के पास ही सड़क बनाई गई लेकिन उसके बराबर फॉर्ट डिस्पेंसरी जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है क्या बीकानेर की जनता को सही सड़को पर चलने के अधिकार नहीं है।
जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्य बाजारों की सड़को को सुधारा जायेगा।
ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पढ़िहार, स्थानीय निकाय अध्यक्ष हसन अली गौरी, जिला कांग्रेस सचिव रामनाथ आचार्य, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल जादूसंगत, आईटी सेल के अकरम अली, पूर्व महासचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस शामिल थे।