Rajasthan उप जिला प्रमुख चुनाव अब तक 23 में से 16 कांग्रेस, 06 भाजपा, 01 बीएपी
Rudra News Express Jaipur.
राजस्थान में प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है। अब तक 15 नतीजे सामने आए हैं इनमें से 04 निर्विरोध सहित कांग्रेस ने 13 पर कब्जा जमाया है। भाजपा के खाते में फिलहाल दो सीटें आई हैं। कांग्रेस के चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि शेष जिलों में मतदान के जरिए फैसला हुआ।
उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने अलवर, दौसा, धौलपुर और जैसलमेर में निर्विरोध जीत दर्ज की। इसके अलावा भीलवाड़ा, बूंदी, जालोर, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और टोंक में मतदान के जरिए जीत हासिल की। भाजपा को अजमेर और ब्यावर में सफलता मिली है। कांग्रेस के जो चार प्रत्याशी बिना मुकाबले उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए उनमें अलवर से अर्जुन सिंह, दौसा से छोटू राम मीना, धौलपुर से वीर सिंह मीणा और जैसलमेर से हरीश धनदेव शामिल हैं।
अजमेर-ब्यावर में भाजपा :
कांग्रेस के दबदबे के बीच भाजपा ने अजमेर और ब्यावर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद हासिल किए। अजमेर में भाजपा की सुनीता ने 33 में से 21 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ब्यावर में भाजपा के टीकम सिंह को 27 में से 15 वोट मिले।
जानिए अब तक कहां, कौन उप जिला प्रमुख :
1. अजमेर में भाजपा की सुनीता ने जीत दर्ज की।
2. अलवर में कांग्रेस के अर्जुन सिंह विजेता बने।
3. ब्यावर में भाजपा के टीकम सिंह ने जीत हासिल की।
4. भीलवाड़ा में कांग्रेस की सुनीता देवी कौशिक विजेता बनीं।
5. बूंदी में कांग्रेस के उच्छब लाल ने जीत दर्ज की।
6. दौसा में कांग्रेस के छोटू राम मीना निर्विरोध निर्वाचित हुए।
7. धौलपुर में कांग्रेस के वीर सिंह मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख बने।
8. जैसलमेर में कांग्रेस के हरीश धनदेव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
9. जालोर में कांग्रेस की ममता ने जीत हासिल की।
10. झुंझुनूं में कांग्रेस के आशुतोष विजेता बने।
11. कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस की रमा गुर्जर ने जीत दर्ज की।
12. फलोदी में कांग्रेस की विमला विजेता बनीं।
13. राजसमंद में कांग्रेस के उदय सिंह ने जीत हासिल की।
14. सिरोही में कांग्रेस के लखमा राम विजेता बने।
15. टोंक में कांग्रेस के आशाराम नागर ने जीत दर्ज की।
कई जगह कड़े मुकाबले :
मतदान से घोषित परिणामों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत रहा। भीलवाड़ा में सुनीता देवी कौशिक को 45 में से 30 वोट मिले। बूंदी में उच्छब लाल ने 27 में से 21 वोट हासिल किए। जालोर में ममता को 43 में से 31 वोट मिले।
झुंझुनूं में आशुतोष को 40 वैध मतों में से 28 वोट मिले। कोटपूतली-बहरोड़ में रमा गुर्जर और फलोदी में विमला ने 21-21 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
सिरोही में लखमा राम को 22 और टोंक में आशाराम नागर को 26 वोट मिले। राजसमंद में उदय सिंह ने 17 वोट हासिल कर उप जिला प्रमुख का चुनाव जीता।