कांग्रेस ने बिहार चुनाव में राज्य के एक दर्जन नेताओं को उतारा, पूर्व सीएम गहलोत मुख्य पर्यवेक्षक तो पायलट स्टार प्रचारक
 Nov 4, 2025, 08:39 IST
RNE Network.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य के लगभग एक दर्जन नेताओं को उतारा है जो चुनावी रणनीति के खिलाड़ी है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जहां मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है, वहीं सचिन पायलट को स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय किया है। पायलट चुनाव प्रचार की कमान सम्भाले हुए है।
 
कांग्रेस ने अपने राजस्थान के नेताओं रफीक खान, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, अभिमन्यु पूनिया, अनिल चौपड़ा, मनीष यादव दिनेश गुर्जर व करण सिंह उचियारड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है। ये पर्यवेक्षक उन जिलों में लगाए गए है जहां कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।