कांग्रेस हार के बाद एक्शन में, यूपी कांग्रेस कमेटी भंग
Dec 6, 2024, 12:58 IST
RNE Network पहले हरियाणा और उसके बाद महाराष्ट्र हुई करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर सक्रिय हो गई है। कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया। उत्तर प्रदेश में इस बार हुए विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार न उतार सपा का सभी सीटों पर समर्थन किया मगर फिर भी भाजपा अधिक सीटें जीती। सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था, खड़गे जी संगठन में बदलाव कीजिये। निष्क्रिय लोगों को हटाइये। उसी कड़ी में खड़गे ने पहली कार्यवाही यूपी कांग्रेस कमेटी भंग करके की है।