{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की संगठन पर मंथन बैठक, सांसदों से भी की चर्चा

 

RNE Network.

राजस्थान कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य के सांसदों से भी मुलाकात की।

इन सांसदों से राज्य के कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक चर्चा की। वहीं राज्य के विकास के मसलों पर बात कर उन्हें संसद में उठाने के लिए कहा। इन नेताओं ने चुरू के सांसद राहुल कस्वां से उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। कस्वां का पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ था और वे हॉस्पिटल में रहे थे।
डोटासरा, जुली व रंधावा से मिलने वालों में सांसद राहुल कस्वां, उमेदराम बेनीवाल, कुलदीप इंदौरा, हरीश मीणा, भजनलाल जाटव, मुरारीलाल मीणा, ब्रजेन्द्र ओला आदि शामिल थे।