असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, कांग्रेस सांसद प्रद्युत भाजपा में शामिल हुए
Mar 19, 2026, 11:41 IST
RNE Network.
विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही असम में बड़े राजनीतिक उलटफेर होने आरम्भ हो गए है। चुनाव के मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरी कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शुमार नगांव से सांसद प्रधुत बोरदोलई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कल सांसद प्रद्युत ने मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सेकिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भी भाजपा में शामिल हो गए।
वहीं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए है।