{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सांसद संजना जाटव मिली प्रियंका गांधी से, कांग्रेस सचिव बनने के बाद पहली मुलाकात, सांगठनिक चर्चा

 

RNE Network.

राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद व हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव व मध्यप्रदेश में सह प्रभारी बनी संजना जाटव ने कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। 
 

संजना जाटव ने प्रियंका से विभिन्न संगठनात्मक मुद्धों पर चर्चा की। उन्होंने खासकर मध्यप्रदेश से जुड़े सांगठनिक मुद्धों की जानकारी प्रियंका को दी। इसके अलावा राजस्थान व पार्टी के कई सांगठनिक मुद्धों पर भी उनसे बात की।