कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया को अस्पताल से छुट्टी, 15 जून को भर्ती कराया गया था अस्पताल में
Jun 20, 2025, 09:49 IST
RNE Network.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी को कल सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जब वे शिमला में आराम के लिए गई तब तबीयत बिगड़ी थी। पहले वहां चेकअप हुआ। उसके बाद वे इलाज के लिए दिल्ली आ गई।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्हें पेट में संक्रमण को लेकर 15 जून को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण को दवाओं से नियंत्रित कर लिया गया। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल से बाहर रहते हुए उनकी सेहत पर निगरानी रखी जायेगी।