{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 गहलोत पर बयान के बाद गर्माई हुई है कांग्रेस की सियासत

 

RNE Network.

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य व मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली है। हाल ही में 4 दिन पहले उन्होंने एक धार्मिक आयोजन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर एक टिप्पणी कर राजनीतिक सनसनी फैला दी थी। उस आयोजन में उन्होंने कहा कि मैं इस पवित्र स्थान पर उनका नाम भी नहीं लेना चाहता।
 

हरीश चौधरी जो राहुल के निकटस्थ है उन्होंने उस दिन बयान में यहां तक कह दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद से मेरी और उनकी ( गहलोत ) रामा - श्यामा भी नहीं है। गहलोत व सचिन के बीच के विवाद में इसे हरीश चौधरी की एंट्री माना गया था। 
 

उनके इस बयान पर कल जब मीडिया ने राहुल के जन्मदिन पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने ईशारों में कहा कि अब कांग्रेस बदल चुकी है। पहले वाली नहीं रही, ये लोगों को। भूलना नहीं चाहिए। जब गहलोत पर दिए बयान पर सीधा सीधा सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने उस बयान का शीघ्र ही खुलासा भी करूँगा। उनकी इस बात ने एक बार फिर कांग्रेस की राजनीति को गर्मा दिया है।