कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई
Updated: Jun 29, 2026, 14:02 IST
RNE Network.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्यसभा कार्यालय में शपथ ली। उनको उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। खड़गे कर्नाटक राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली।
खड़गे ने जब शपथ ली तब वहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी उपस्थित थे। वहीं राज्यसभा के नेता जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू, कानून मंत्री व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शपथ के समय उपस्थित थे।
खड़गे को सभी ने बधाई दी।