{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से उम्मीदवार

 

RNE Network.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज थोड़ी देर पहले अपने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आज चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने खड़गे के निर्देश पर यह सूची जारी की है। उम्मीदवारों का चयन खड़गे, राहुल ने किया है।

कांग्रेस की तरफ से जारी सूची के अनुसार छतीसगढ़ से श्रीमती फूलो देवी नेताम, हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी व वेम नरेंद्र रेड्डी को प्रत्याशी बनाया गया है।