{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केरल में कांग्रेस की वापसी, तमिलनाडु में विजय सरकार में भी शामिल होगी कांग्रेस

 

RNE Network.

कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने केरलम में प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने यहां अपने बूते पर अधिकतर सीटें जीती। केरलम में अब कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बन रही है। साथ ही तमिलनाडु की सरकार में भी कांग्रेस शामिल हो रही है।
 

रविवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने जब शपथ ली तो कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उस समारोह में शामिल हुए। सीएम विजय स्वयं राहुल को मंच पर साथ लेकर आये और दोनों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
 

रविवार को ही सीएम विजय ने राहुल से तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस को शामिल होने का आमंत्रण दिया। राहुल गांधी ने अब विजय के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और कांग्रेस सरकार में शामिल हो रही है। तमिलनाडु में कांग्रेस के 5 विधायक है, उनमें से 2 को सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। विदित रहे, द्रमुक व कांग्रेस का गठबंधन था और वो 10 साल सत्ता में भी रहा। मगर द्रमुक की सरकार में स्टालिन ने कांग्रेस को कभी शामिल ही नहीं किया। विजय ने कम विधायक होने के बाद भी कांग्रेस को सत्ता में भागीदारी दी है।