थरूर ने आडवाणी की तारीफ की, कांग्रेस ने कहा - उनकी निजी राय, शशि थरूर के बयान से पार्टी ने खुद को अलग किया
Nov 10, 2025, 08:35 IST
RNE Network.
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना कांग्रेस के तिरुअनंतपुरम सांसद शशि थरूर को भारी पड़ा है। इससे पहले कांग्रेस शशि थरूर के ऑपरेशन सिंदूर पर विचार से भी खुद को अलग किया था। थरूर ने आडवाणी के 98 वें जन्मदिन पर उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित, विनम्र व आधुनिक भारत की दिशा तय करने वाले सच्चे राजनेता कहा था।
इस बयान की आलोचना हुई तो थरूर ने कहा कि किसी नेता की लंबी सेवा को एक घटना तक सीमित करना अनुचित है, जैसे नेहरू जी के केरियर को चीन की विफलता या इंदिरा गांधी के केरियर को आपातकाल से नहीं आंका सकते। इन बातों पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। यह कहकर कांग्रेस ने थरुर के बयान से खुद को अलग कर लिया।