पुतिन के डिनर में शशि थरूर को बुलाया, राहुल - खड़गे को नहीं, कांग्रेस बोली, प्रोटोकॉल तोड़ना इस सरकार की आदत है
RNE Network.
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा तो पूरा हो गया मगर यह दौरा भारतीय राजनीति में भी एक नई बहस को छोड़ गया। दुनिया के फलक पर तो इस दौरे से हलचल हुई ही, साथ में भारतीय राजनीति में भी इससे बवाल मच गया।
महामहिम राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को डिनर दिया। इस डिनर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। आमतौर पर दूसरे देश के राष्ट्र प्रमुख भारत आते है तो एक आयोजन में विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाता है। ताकि भारतीय लोकतंत्र की महानता को दर्शाया जा सके।
मगर इस बार पुतिन से विपक्ष के नेताओं को मिलने ही नहीं दिया गया। न उनको डिनर में आमंत्रित किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि प्रोटोकाल तोड़ना वर्तमान केंद्र सरकार की आदत है। जिसे स्वस्थ लोकतंत्र में सही नहीं माना जा सकता।
कांग्रेस सांसद थरूर को बुलाया:
कांग्रेस नेतृत्त्व से नाराज चल रहे और दूरी बनाए हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पुतिन के डिनर में जरूर बुलाया गया। वे डिनर में शामिल भी हुए।