तेलंगाना में कांग्रेस की दोनों सीट जीतने की कोशिश, अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी तय
RNE Network.
16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। जिनमें तेलंगाना राज्य भी शामिल है। तेलंगाना में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने है। जिनमे एक सीट कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का कार्यकाल पूरा होने से रिक्त हो रही है और दूसरी सीट केसीआर की पार्टी की खाली हो रही है।
केसीआर ने अपनी पार्टी से उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। उनके पास केवल 27 विधायक है, बाकी को तोड़कर रेवन्त रेड्डी कांग्रेस में ला चुके है। इस कारण केसीआर की राह आसान नहीं। कांग्रेस एक बार फिर से अभिषेक मनु सिंघवी को उतारने का मानस बना चुकी है।
दूसरी राज्यसभा सीट पर भी कांग्रेस व रेवन्त रेड्डी की नजरें है। जोड़ तोड़ के जरिये ये सीट भी रेवन्त अपने पाले में डालने के लिए जुट गए है। यदि स्थितियां अनुकूल रही तो रेवन्त रेड्डी दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल सकते है। इसके लिए एक सीट तो सिंघवी के लिए मानी जा रही है, वहीं दूसरी सीट पर रेवन्त राज्य के ही किसी नेता को उतारकर केसीआर के खेमे में सेंध लगाना चाहते है। ओवैसी की पार्टी के वोट को लेकर तो रेवन्त आश्वस्त है।