कर्नाटक पर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक आज, खड़गे के निवास पर होने वाली बैठक में बड़ा निर्णय सम्भव
May 26, 2026, 08:09 IST
RNE Network.
कर्नाटक के मसले पर आज दिल्ली में हो रही बड़ी बैठक में कोई बड़ा निर्णय संभावित है। इस बैठक में भागीदारी के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, दोनों को दिल्ली तलब किया है।
कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच इस बैठक को महत्ती माना जा रहा है। यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी। बैठक में खड़गे के अलावा राहुल गांधी, सिद्धारमैया व शिवकुमार भाग लेंगे। आज निर्णय के आसार है।