{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक आज, कर्नाटक कैबिनेट विस्तार और पंजाब चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

 

RNE Network.

कांग्रेस की आज एक महत्त्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में हो रही है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में कई महत्ती मसलों पर मंथन होगा और निर्णय लिया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
 

आज की कांग्रेस की इस महत्ती बैठक में कर्नाटक के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होगी। कुछ समय पहले पार्टी ने कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन किया था। सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को कर्नाटक की कमान सौंपी गई थी। जब डीके ने शपथ ली तो कुछ ही मंत्री शामिल किए गए थे। अब डीके आलाकमान से चर्चा कर मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आज नए बनने वाले मंत्रियों के नाम पर आलाकमान की मुहर लगेगी।
 

आज ही 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। पार्टी ने पंजाब में पार्टी संगठन में बड़े परिवर्तन किए हैं। जिनसे वहां के कई बड़े नेता सहमत नहीं है और अपना असंतोष जता रहे हैं। पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब की रिपोर्ट रखेंगे। पंजाब समस्या पर आलाकमान मंथन करेगा।