{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस 50 लाख लोगों के हस्तक्षर करायेगी, पहले 15 दिन पदाधिकारी - कार्यकर्ताओं के हस्तक्षर, फिर जाएंगे घर घर

 

RNE Network.

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

एक माह चलने वाले इस अभियान के तहत पहले 15 दिन संगठन के प्रदेश से लेकर मंडल व नगर इकाई तक के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराए जा रहे है। इसके बाद अगले 15 दिन घर घर जाकर लोगों के हस्तक्षर कराए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश में 15 सितम्बर से अभियान शुरू कर चुकी है। अभी पहले तीन दिन 17 सितम्बर तक जिला स्तरीय पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 
 

इसके बाद आगामी 3 दिन 20 सितम्बर तक विधानसभा स्तर और 21 से 30 सितम्बर तक मंडल व नगर कमेटी स्तर की बैठक होगी। इन बैठकों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। कांग्रेस पदाधिकारी 1 से 15 अक्टूबर तक अपने अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर वोट चोरी के मुद्दे के बारे में जनता को जानकारी देंगे और उनके हस्तक्षर लेंगे। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने निर्देश दिए है कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी मुख्यालय में नियमित इस अभियान की समीक्षा होगी।