{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणियों की उलटी गिनती शुरू, इसी माह घोषित हो सकती है कार्यकरिनियाँ

 

RNE Special.

कांग्रेस ने लगभग 3 महीनें पहले अपने 50 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काम संगठन सृजन अभियान के तहत पूरा कर लिया था। मगर जिला कार्यकारिणियों का गठन अब भी नहीं हो पाया है।
 

जबकि जिलाध्यक्षों को पहले पार्टी ने निर्देश दिए और फिर उनके अनुसार कार्यकारिणी भी ले ली। सभी जिला अध्यक्षों ने अपनी अपनी कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को सौंपी है। उन्होंने प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मार्फ़त सूचियां एआईसीसी को दे दी है।
 

अब कांग्रेस अपने सभी जिलाध्यक्षों का एक 10 दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित कर रही है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इनको प्रशिक्षण देंगे। ये आवासीय शिविर अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में होने की संभावना है।
 

इस शिविर से पहले सभी जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। जिलों की इन सूचियों पर अध्यक्षों से डोटासरा ने चर्चा भी आरम्भ कर दी है। बीकानेर शहर की कार्यकारिणी में 31 व देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी में 51 पदाधिकारी होंगे।