असम में मतगणना शुरू, 126 सीटों में से भाजपा 71 सीटों पर आगे
RNE Network.
असम में विधानसभा की 126 सीटों में से 113 के रूझान मिल रहे हैं। भाजपा गठबंधन 71 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य 6 सीट पर आगे चल रहे हैं।
असम की प्रमुख सीटों में -
भोवानीपुर- सोरभोग से भाजपा के रणजीत कुमार दास पीछे हैं। रंगिया से भाजपा के भाबेश कलिता आगे हैं। दिसपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रद्यूत बोरदोलोई आगे हैं। जालुकबाड़ी से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्व सरमा बढ़त बनाए हुए हैं। नलबाड़ी से भाजपा के जयंत मल्लबरुआ आगे हैं। तिहु से भाजपा के चन्द्रमोहन पटवारी आगे हैं। तमुलपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के बिस्वजीत दाईमारी बढ़त बनाए हुए हैं। कालियाबोर से असम गण परिषद के केशब महंत आगे हैं। बिन्नाकांडी से ए.आई.यू.डी.एफ उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल आगे हैं। ढेकियाजुलि से भाजपा के अशोक सिंघल आगे हैं। बारचल्ला से कांग्रेस के रिपुन बोरा पीछे हैं।