{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पार्टी गठबंधनों पर रोक की मांग खारिज, कोर्ट ने इस मांग की याचिका को फिर से खारिज किया

 

RNE Network.

चुनाव पूर्व होने वाले राजनीतिक गठबंधनों से चुनाव पूरी तरह से प्रभावित होता है। गठबन्धन की राजनीति के कारण उससे छोटे छोटे दल पूरी तरह से प्रभावित होते है। दक्षिण भारत के राज्यों में इस तरह के अधिक गठबन्धन होते है। यही मामला अब वहां कोर्ट तक पहुंच गया है। मगर कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
 

मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव पूर्व राजनीतिक गठबंधनों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि निर्देश देना संभव नहीं और पहले भी ऐसी याचिका खारिज हो चुकी है। याचिकाकर्ता का तर्क था कि बड़े दल पहले से प्रचार कर छोटे दलों को नुकसान पहुंचाते है।