{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस बंद, सावरकर पर टिप्पणी करने से हुआ था राहुल पर केस दर्ज

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक आपराधिक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत प्रदान की है।
 

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आर एल नरवाड़े की अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले को बंद कर दिया है। यह मामला उनके द्वारा दामोदर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों से जुड़ा था। जो उन्होंने 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत वापस लेने की अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।