राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से आंशिक राहत, केवल 5 सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश
Jul 2, 2026, 10:03 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी से पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा को कोर्ट से एक मामले में आंशिक राहत ही मिली है। सांसद चड्ढा व 6 अन्य राज्यसभा सदस्यों ने जब आप पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए तो उन पर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी गयी। इन पोस्ट्स में सांसद चड्ढा पर व्यंग्य किया गया था। उसको लेकर सांसद चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने आदेश पारित किया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सांसद राघव चड्ढा से जुड़ी 5 सोशल मीडिया पोस्ट को ही हटाने का आदेश दिया है। शेष रही 47 पोस्ट की सामग्री हटाने से इंकार कर दिया है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि नेताओं को व्यंग्य और मजाक सहने की आदत होनी चाहिए।