{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजे हां पक्ष लॉबी में आई, विधायकों से मिली, कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया

 

RNE Network.

आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को विधानसभा में पहुंच गई। वे विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में पहुंची, विधायकों से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने कार्यवाही में भाग नहीं लिया।
 

राजे ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से भी मुलाकात की। कार्यवाही देखने आए स्कूली बच्चों के साथ गोल्डन गेट पर फोटो जरूर खिंचवाई। राजे करीब एक घन्टे तक विधानसभा परिसर में रही। 
 

गहलोत, डोटासरा नदारद:
 

विधानसभा के  मौजूद मानसून सत्र में अब तक एक बार भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा विधानसभा में नहीं आये है