{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डोटासरा एक्शन में, 17 ब्लॉक अध्यक्षों को नोटिस, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष को भी नोटिस

 

RNE Network.

कांग्रेस इस साल को संगठन पर्व के रूप में मना रही है और ब्लॉक से लेकर प्रदेश संगठन तक को चुस्त दुरुस्त कर रही है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित भी कर रही है। राहुल गांधी के लंगड़े घोड़ो को घर बिठाने के बयान के बाद संगठन में त्वरित कार्यवाही होने लगी है।
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी उसके बाद पूरे एक्शन में दिख रहे है। डोटासरा ने 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। जिनसे 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है  
 

इन अध्यक्षों ने संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रियता से भाग नहीं लिया है। कार्य मे उदासीनता बरतने पर डोटासरा ने एक्शन लिया है। इनमें बीकानेर का श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक भी शामिल है। इसके अलावा ब्यावर, सेवर, बयाना, नदबई, उचेंन, रायपुर, टिब्बी, पोकरण, सांकड़ा, गुढ़ा, कैलादेवी, बर, सुमेरपुर, लसाड़िया, बॉनली, चौथ का बरवाड़ा और गोगुन्दा के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल है।