डोटासरा ने बदलाव की सूची तैयार की, नये चेहरों को मिलेगी जगह
RNE Network.
संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने 45 नए जिलाध्यक्ष बना दिये और अब प्रदेश पदाधिकारियों में बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस बदलाव की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीसी में 50 से अधिक पदाधिकारियों को बदला जायेगा। उन पदाधिकारियों को हटाया जा रहा है जो पार्टी के निर्देशों की पालना नहीं करते, बैठकों में भी शामिल नहीं होते। भाजपा के प्रति सॉफ्ट रहने वाले पदाधिकारियों को भी हटाये जाने की पूरी तैयारी है।
इसके अलावा पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को भी अपनाएगी। इस कड़ी में 11 पदाधिकारी हटेंगे। जिनमें कुछ विधायक बन गए, कुछ जिलाध्यक्ष बन गए, इनको भी हटाया जाएगा ताकि वे एक पद पर रहकर पूरा काम कर सकें। निष्क्रिय पदाधिकारियों को भी बाहर किया जाएगा।
पीसीसी चीफ डोटासरा व प्रभारी रंधावा ने उन नये लोगों की सूची बनाई है जो निष्ठा से संगठन का कार्य कर रहे है। उनको इस बार मौका मिलेगा। युवाओं को विशेष तरजीह दी जा रही है। एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक, आदिवासी, ओबीसी वर्ग के युवाओं को पदों पर देखा जा सकता है। संगठन के स्तर पर इस बदलाव की पूरी तैयारी हो चुकी है।