कांग्रेस में अमीन खान की घर वापसी, लोकसभा चुनाव के समय इन्हें 6 साल के लिए निष्काषित किया था
Aug 13, 2025, 08:35 IST
RNE Network
बाड़मेर जिले में कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल एक बार फिर से शुरू हो गयी है। पूर्व मंत्री और शिव विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक अमीन खान की कांग्रेस में फिर वापसी हो गई है।
पार्टी ने उनको 6 साल के लिए निष्काषित किया था, वो निष्कासन अब रद्द कर दिया गया है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जारी आदेश में बताया है कि शिव के पूर्व विधायक अमीन खान को 26 अप्रैल 2024 को कांग्रेस से निष्काषित किया गया था। यह निलंबन तत्कालीन लोकसभा उम्मीदवार उमेदाराम बेनीवाल द्वारा चुनाव में उनके असहयोग के सम्बंध में की गई शिकायत के बाद किया गया था। उमेदाराम की सिफारिश, उनकी उम्र को देखते हुए निलंबन रद्द कर दिया गया है।