{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रश्नकाल में मंत्री खर्रा का आचरण चर्चा में, मंत्री सदन में ही थूकते हुए नजर आए

 

RNE Network.

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गयी, जब स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा सवाल का जवाब देते हुए सदन में ही थूकते नजर आए।
घटना पर तत्काल किसी सदस्य ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई, लेकिन पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और बाद में इस पर चर्चा शुरू हो गयी। 

इस मामले पर विपक्ष के सचेतक रफीक खान ने कहा कि मंत्री को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे सदन जैसी गरिमामय जगह पर बैठे है। उन्होंने टिप्पणी की कि मंत्री पहले भी सदन में कई बार आश्वासन दे चुके है, जिनका उन्हें बाद में स्मरण तक नहीं रहता।