{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गृहमन्त्री अमित शाह आज केरल में, निकाय चुनाव की तैयारी, भाजपा को राज्य में तीसरी शक्ति बनाने की हो रही कोशिश

 

RNE Network.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज केरल के राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव है और अभी उससे पहले निकाय चुनाव हो रहे है। इन निकाय चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 
 

निकाय चुनाव को वाम व कांग्रेस मोर्चों ने गम्भीरता से लिया है। हाल ही में हुए विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भाजपा पिछड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। कांग्रेस जहाँ उस परिणाम से उत्साहित है, वहीं भाजपा फिर से तीसरी शक्ति बनकर खड़ा होने का प्रयास कर रही है। उसी रणनीति के तहत शाह आज केरल की यात्रा पर है। 
 

गृहमन्त्री शाह आज भाजपा के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। निकाय चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। शाह की कड़ीं सुरक्षा के प्रबंध किए गए है।