तमिलनाडु में भाजपा व अन्नाद्रमुक के बीच चुनावी गठबन्धन, 2026 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे
Apr 12, 2025, 10:44 IST
RNE Network. तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा अना द्रमुक के साथ गठबन्धन करके लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच पहले भी गठबंधन था, मगर पिछ्ले काफी समय से टूट गया था। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व अन्ना द्रमुक के पलानिसामी के बीच हुई बातचीत के बाद अमित शाह ने इस गठबंधन की घोषणा की। शाह ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव भाजपा व अन्नाद्रमुक मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव पलानिसामी के नेतृत्त्व में लड़ा जायेगा।