{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तमिलनाडु में एक भी सीट भाजपा को नहीं मिले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने तीखा बयान दिया

 

RNE Network.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकरण ने कल तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा में एक भी भाजपा सदस्य नहीं होना चाहिए।
 

चेन्नई में पत्रकारों से प्रभाकरण ने कहा, मैं तमिलनाडु आया हूं ताकि भाजपा रहित विधानसभा की नीति को मजबूती से पेश करूं। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने से राज्य की कई उपलब्धियां समाप्त हो जाएंगी, विशेषकर धार्मिक सद्भाव और विभिन्न जातियों के बीच एकता को नुकसान पहुंचेगा।