{"vars":{"id": "127470:4976"}}

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर एफआईआर, पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहने का आरोप

 

RNE Network.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी में दो चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। अजय राय इस समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी है और बेबाक बोलने के लिए मशहूर भी है।
 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कुछ लोगों पर भाजपा सदस्य ने महोबा में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के वायरल मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत 30 लोगों पर जिला भाजपा सदस्य ने महोबा में एफआईआर दर्ज कराई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इसे पहले ही एआइ जनरेटेड वीडियो बता चुके है।