शहर व देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा पब्लिक पार्क में इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया
Nov 19, 2025, 22:16 IST
RNE BIKANER
इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प और साहसी नेतृत्व के कारण भारत ने कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल की -बिशनाराम सियाग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, लूनकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, एड. जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, गजेन्द्र सांखला, पूर्व यूआईटी चैयरमैन मकसूद अहमद, भूदान बोर्ड सदस्य जितेन्द्र नायक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, महिला प्रदेश महासचिव सिंवरी चौधरी सहित शहर व देहात कांग्रेसजनों ने पब्लिक पार्क स्थित इन्दिरा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर स्मरण किया।
शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी जी का साहस, देशभक्ति और नैतिकता कांग्रेसजनों को अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देती रहती है। कांग्रेसजनों ने उनसे भारत के लिए निडर फैसले लेने और हर परिस्थिति में राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा पाई हैं। उनका साहस, देशभक्ति और नैतिकता हमें अन्याय के खिलाफ दृढ़ रहने की प्रेरणा देती है।
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि शक्ति का प्रतिरूप, स्व. इंदिरा जी ने देश को आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति की ओर अग्रसर किया। उनके साहसी नेतृत्व और न्याय, एकता और प्रगति के प्रति ईमानदार प्रतिबद्धता ने कांग्रेस के मार्ग को रोशन किया। इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प और साहसी नेतृत्व के कारण भारत ने कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल की, बांग्लादेश को स्वतंत्र कराया और विश्व शक्तियों के सामने देश के हितों की रक्षा की।
मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का अद्वितीय और प्रभावशाली नेतृत्व, जिसमें राजनीतिक साहस झलकता था, हमेशा प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि उनकी जनता के प्रति जीवनभर की सेवा और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनके बलिदान को लाखों सलाम करते हैं।
डॉ राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि पहली महिला प्रधानमंत्री व ‘‘आयरन लेडी’’ को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में देश का मार्गदर्शन किया और कल्याणकारी युग की शुरुआत की। इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व के कारण भारत एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा और किसी दबाव में नहीं झुका। अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने देश के लिए सब कुछ दिया और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने जीवन का बलिदान किया।
जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में एड. जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, गजेन्द्र सांखला, पूर्व यूआईटी चैयरमैन मकसूद अहमद, भूदान बोर्ड सदस्य जितेन्द्र नायक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, महिला प्रदेश महासचिव सिंवरी चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान शर्मिला पंचारिया महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण गोदारा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, चन्द्रशेखर चांवरिया, अम्बाराम इणखिया, अब्दुल मजीद खोखर, राहुल जादुसंगत, तोलाराम सियाग महासचिव, जयदीप सिंह जावा महासचिव, पूनम चन्द भाम्भू प्रवक्ता, मनोज किराडू, युवा तुर्क पन्नालाल मेघवाल, राहुल जादुसंगत, करणी सिंह राजपूरोहित, अमरीक सिंह, आनन्द सिंह सोढ़ा, नितिन वत्सस, अविनाश राठौड़, पुखराज गोदारा, रामनाथ आचार्य, मोहनलाल गोदारा, हरिप्रकाश वाल्मिकी, वन्दना गुप्ता, बलराम कूकणा, अनिल सारड़ा, बिरजाराम भील, रामसिंह मेघवाल, गणपत ढ़ाका, एड. प्रेम गोदारा, एड. मनीष गौड़, एड. रक्षित सोनी, विजेन्द्र सिंह, विकास रावत, पूनमचन्द नायक, कामेश्वर प्रताप सिंह, संजय गोयल, सफी खां, इमरताराम, हाजिर खां, अशोक पत्रकार, अकरम अली, कमल साध, सिकन्दर अली, प्रकाश स्वामी, सोनू मेघवाल, साजिद अली आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।