{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पहली बार एनएसयूआई से छात्र संघ अध्यक्ष, पटना यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई ने बनाया नया रिकॉर्ड

 

RNE Network.

राजस्थान के युवा नेता विनोद जाखड़ के एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही संगठन के लिए एक बड़ी खुशी की खबर आई है। यह खबर बिहार राज्य से है। पटना यूनिवर्सिटी में पहली बार एनएसयूआई ने छात्रसंघ अध्यक्ष का पद जीता है।

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने पहली बार पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष का पद जीता है। चुनाव एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने जीता है। शांतनु शेखर ने छात्र जेडीयू के प्रत्याशी प्रिंस राज को करीब 1000 वोट से हराया। वहीं एनएसयूआई की खुशी कुमारी भी महासचिव पद पर जीत गयी।
 

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव जीतने वाले शांतनु शेखर व खुशी कुमारी को उनकी जीत पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बधाई दी और उनका स्वागत किया।