{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ED ने राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया

 
RNE, Jaipur. राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ED ने गुरुवार दोपहर महेश जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया था। जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में आरोपी जोशी से दिनभर अधिकारियों ने पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एजेंसी महेश जोशी को पिछले काफी समय से पूछताछ के लिए बुला रही थी, लेकिन महेश जोशी व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं जा रहे थे। गुरुवार को वह खुद ईडी कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।