पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, ईडी की कार्यवाही, नगर पालिका भर्ती घोटाले का मामला
May 13, 2026, 10:33 IST
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के हटने के बाद पुराने कई भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्यवाई होनी शुरू हो गयी है। पिछली सरकार के कई भ्र्ष्टाचार के मामलों में ईडी ने भी अब कार्यवाही तेज कर दी है।
ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के मुताबिक सुजीत ने साउथ दमदम नगर पालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कथित तौर पर 150 उम्मीदवारों की सिफारिश कर बदले में आर्थिक लाभ लिया था।