अधिकारी रंधावा सुसाइड मामले में, पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर गिरफ्तार, पंजाब की राजनीति गरमाई!
Mar 24, 2026, 10:12 IST
RNE, NETWORK.
पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गयी है। वेयर हाउस अधिकारी की आत्महत्या के मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी रंधावा ने वीडियो बनाकर मंत्री पर परेशान करने का आरोप लगाया और फिर सुसाइड कर ली।
इस सुसाइड से पंजाब की राजनीति गर्मा गयी । कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल पंजाब की आप सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए। इनके दबाव के चलते पहले भुल्लर से इस्तीफा लिया गया और जब गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पंजाब के रंधावा सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। स्टेट वेयरहाउसिंग अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने भुल्लर पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।