पूर्व टेनिस खिलाड़ी पेस भाजपा में शामिल हुए, विधानसभा चुनाव से पहले बदला है पेस ने पासा
Apr 1, 2026, 08:54 IST
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते अब भी दलबदल जारी है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए है।
उन्होंने कल दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू और सुकान्त मजूमदार की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। पेस साल 2021 से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे। पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन है। इसे तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।