{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पूर्व केंद्रीय मंत्री गोहेन ने भाजपा से किनारा किया, पार्टी पर असम के लोगों से किये वादे पूरे न करने का आरोप

 

RNE Network.

असम में हालांकि विधानसभा के चुनाव अगले साल है किंतु पूर्वोत्तर के इस राज्य का सियासी पारा अभी से चढ़ गया है। कांग्रेस ने भी गौरव गोगोई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर संकेत कर दिया कि वो असम विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। राहुल गांधी भी लगातार असम के दौरे कर रहे है।
 

पूर्वोत्तर के इस राज्य में चुनावी पृष्ठभूमि के कारण राजनेताओं ने भी अपने पाले बदलने आरम्भ कर दिए है। असम में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन ने 17 अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गोहेन ने कहा है कि पार्टी ने असम के लोगों से किये वादे पूरे नहीं किये। इस कारण वह इस्तीफा दे रहे है।