पवन खेड़ा मामले में गोहाटी हाईकोर्ट की असम सरकार को कड़ी फटकार
RNE Network.
पवन खेड़ा के मामले में असम सरकार को गोहाटी हाईकोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। इस मामले में आज केस पर सुनवाई होनी थी, मगर असम सरकार की तरफ से न तो जवाब दाखिल हुआ और न ही महाधिवक्ता पेश हुए।
पवन खेड़ा की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी गोहाटी हाईकोर्ट में पेश हुए और अपनी दलीलें रखी। असम सरकार को आज इस मामले में अपनी तरफ से जवाब पेश करना था, मगर वो पेश नहीं हुआ। इस मामले पर असम सरकार को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि कम से कम जवाब तो आज पेश किया जाना चाहिए था। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 28 मई को तय की है।
विदित रहे कि कल खेड़ा को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल चुकी है। असम पुलिस ने हाईकोर्ट से पवन खेड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट मांगा था, मगर कोर्ट ने वारंट देने से इंकार कर दिया। कोर्ट के कहा कि केवल कयास के आधार पर वारंट जारी नहीं किया जा सकता। पवन खेड़ा के खिलाफ सीएम हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप पर असम में एफआईआर दर्ज है। अब मामले की सुनवाई 28 मई को होगी।