{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गहलोत - पायलट साथ हो ही नहीं सकते, सिर्फ नाटक है, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया दोनों पर तंज

 

RNE Network.

कल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का हाथ मिलाते फोटो वायरल होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दोनों नेताओं पर करारा तंज किया है।
 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने गहलोत व पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दोनों साथ हो ही नहीं सकते। दोनों ने जो किया वो सिर्फ नाटक है।
 

राठौड़ ने कहा कि पायलट जिंदगी भर नहीं भूल सकते कि उन्हें नाकारा, निकम्मा तक कहा गया। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो यह कहे कि हम साथ - साथ है, फिर मत कहना कि साथ नहीं है। फोटो खींच लो। इसी में सब छिपा है कि दोनों में कितना मतभेद है।