Rajasthan Politics : गहलोत - पायलट का पास-पास बैठकर भोजन, तस्वीर एक- बातें अनेक
May 27, 2025, 16:26 IST
RNE, NETWORK. पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पश्चिमी सीमा के बीकानेर जिले में आकर सभा की, तो कांग्रेस ने जवाब में सीमावर्ती बाड़मेर में जयहिंद सभा की। ये पीएम को जवाब था और उनसे कांग्रेस के सवाल थे। सभी कांग्रेस नेता दिल्ली से बाड़मेर आये। सुरजेवाला, रंधावा, डोटासरा, जुली थी। स्वाभाविक है अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी थे। दोनों की टकराहट का हरेक को पता है। उस रैली के बाद सब नेता साथ साथ भोजन करने बैठे। संयोग था कि अशोक गहलोत के पास खाने के लिए बैठने का स्थान सचिन पायलट को मिला। खाना खाते हुए दोनों की तस्वीर अब खूब वायरल हो रही है। जिसके साथ यह सवाल भी, क्या दूरियां मिट गई। या ये सब दिखावटी है। फोटो और सवाल राजनीति का पारा हाई किये हुए है।