दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने हाथ मिलाए दिखे गहलोत व पायलट
RNE Network.
एक लंबे अर्से से प्रदेश के दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत व सचिन पायलट में बनती नहीं है। मगर पार्टी के मंचों पर दोनों मुस्कुरा के एक दूसरे से मिलते है। जबकि अभी कुछ दिन पहले ही एक बार फिर गहलोत ने मानेसर के मामले को ताजा करते हुए पायलट पर हमला बोला था।
कल फिर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के सामने दोनो नेता हाथ मिलाते सार्वजनिक रूप से दिखे। तब की तस्वीर व उस मुलाकात की अब बड़ी राजनीतिक चर्चा हो रही है। उस मिलन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इंदिरा भवन के सामने दोनों नेताओं ने न केवल हाथ मिलाया , बल्कि कैमरों के सामने सहज अंदाज में बात भी की। पायलट से हाथ मिलाते हुए गहलोत ने पत्रकारों से मुस्कुराकर कहा, फोटो ले लो... फिर कहोगे बनती नहीं है।
दरअसल दोनों नेता कांग्रेस की ओबीसी एडवाइजरी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। गहलोत की कार रुकते ही सचिन उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।